Saturday, April 25, 2009
Wednesday, April 8, 2009
जरनैल सिंह का जूता.......

जो लोग कहते है कि इतिहास गुजरे हुऐ वक्त की बात है तो वो लोग जान ले इतिहास ख़ुद को baar दोहराता है|जैदी ने बुस पर जूता फेंक कर अपना गुस्सा जाहिर कर जरनैल सिंह ने कांग्रेस मेम्बर और भारत के ग्रह मंत्री पी.चिदंबरम पर जूता उछाल फ़िर से ये साबित कर दीया दोनों घटनाओ मे एक समानता है कि दोनों ही जगह आम इन्सान भय के साये मे जीने को मजबूर है लेकिन उसकी किसी को परवाह नही है|१९८४ के सिख विरोधी दंगे को दंगा ना कह कर सिख मरो अभियान कहना ज्यादा ठीक होगा|सिखों को घरो से खींच खींच कर मारा गया|मानवता को चंद मुट्ठी भर लोगो ने सडको पर नीलाम कर दिया और हम तमासा देखते रहे |हम कल भी तमासा देख रहे थे और आज भी तमासा देख रहे है|आजाद भारत मे बंटवारे के बाद ये सबसे बड़ा नरसंहार था|सम्पूर्ण मानवता को सर्मसार कर देने वाले इस दंगे मे किसने प्रमुख भूमिका निभायी ये हर कोई जानता है पर हम सब चुप है|अब वक्त आ गया है कि हम सब अपने डर को आवाज दे जिस डर के साये मे हम जीते आ रहे हैं|आज रक्त की प्यासी उस घड़ी को गुजरे हुए २५ वर्ष का एक लंबा वक्त गुजर चुका है पर दिलों पर लगे घाव आज भी ताजा है|जो उस वक्त जवान था आज उस की कमर झुक गयी है और जो बुजुर्ग थे वो इस दुनिया को अपना आख़री सलाम कर गये या जल्दी ही कह देंगे|कानून की इस लम्बी जंग मे जहा एक और सच्चाई मर रही है वही congresee naita जगदीश तैत्लर को सी बी आई ने क्लीन चिट दे दी है|
Subscribe to:
Posts (Atom)